बीकानेर: सर्वसमाज ने कलेक्ट्रेट पर निजी फ़ाइनैंस कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया, सौंपा ज्ञापन
निजी फाइनेंस कंपनियों की लगातार बढ़ती तानाशाही व नादिरशाही के विरोध में आवाज बुलंद हुई है। जिसके चलते आज सर्वसमाज की ओर से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर व एसपी को अलग अलग ज्ञापन सौंपे गये। ज्ञापन में निजी फाइनेंस कंपनियों क ी ओर से किसी तरह ऋणकर्ताओं को तंग व परेशान किया जा रहा है। उसके प्रमाण भी सौंपे गये है। मामला बैद फिनसर्व लिमिटेड का है।