बीकानेर: सदर पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार, एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
पकड़े गए युवक वल्लभ गार्डन निवासी समर्थ सोनी,धर्म नारायण सिंह,रोहित सिंह,शिव नारायण सिंह,राजीव नगर निवासी विकास बिश्नोई और एम कॉलोनी निवासी गुरदेव विश्नोई,जो बैंक खातों को रेंट पर लेकर आगे देते थे, बीच में खुद कमीशन खाते थे। इस तरह फ्रॉड करते थे। अभियुक्तों के कब्जे से आठ बैंक पासबुक 16 चेक बुक 23 एटीएम डेबिट कार्ड तीन अलग-अलग फॉर्म के तीन सील आदि बरामद हुए।