बरहेट: पचकठिया बाजार में दो बाइक की भिड़ंत, एक घायल, अन्य को सामान्य चोटें पहुंची।
बुधवार के अपराह्न बरहेट साहिबगंज मुख्य सड़क पर पचकठिया बाजार में दो विपरीत दिशा से जा रहे बाइक की भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना में एक 43 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में किया गया तथा बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।