बसेड़ी: ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के तहत एसडीएम ने ग्राम पंचायत खिडौरा में की जनसुनवाई, 16 आवेदन हुए प्राप्त
ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के तहत एसडीएम दिनेश शर्मा ने उपखंड की ग्राम पंचायत खिडौरा में जनसुनवाई की।जनसुनवाई में 16 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। दरअसल राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं और समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान के लिए माह के प्रथम गुरुवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है।