सिंघवारा: ऑपरेशन मुस्कान: दरभंगा पुलिस को मिली सफलता, गुम हुए मोबाइल बरामद कर मालिक को लौटाए
जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। मब्बी थाना क्षेत्र में गुम हुए एक मोबाइल फोन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मब्बी थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और सतर्कता के आधार पर गुम हुए मोबाइल को खोज निकाला। इसके बाद आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल को उसके वास्तविक धारक को