गुमला जिला के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत अरसो महुआ टोली गांव के रहने वाले 22 वर्षीय रुसवा उरांव की मौत पानी में डूबने से हो गई इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गया।मृतक के परिजन छोटू उरांव नें जानकारी देते हुए बताया है की वह नहाने के लिए नदी की ओर गया था जहां पानी में डूबने से मौत हुई है।