सिरौली गौसपुर: कोटवाधाम में खौलते पानी में गिरने से झुलसी बालिका की हुई मौत, मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
कोटवा धाम में खौलते पानी में गिरने से 22 फरवरी को वैष्णवी झूलस गई थी इलाज के दौरान 28 फरवरी को उसकी मौत हो गई थी। बालिका के बाबा राजू गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली बदोसराय में शिव प्रसाद गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आज सोमवार की शाम 5:00 बजे जानकारी दी की शिव प्रसाद गुप्ता को जेल भेज दिया गया है।