गंगधार: चौमहला में प्रयास ग्रुप द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का किया गया आयोजन, 250 मरीजों को दिया निशुल्क परामर्श
चौमहला में महिला संस्था प्रयास ग्रुप की ओर से निःशुल्क चिकित्सक परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 250 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर का शुभारंभ उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालूराम वर्मा, चौमहला चिकित्सालय प्रभारी डॉ राजकुमार वाघेला, ब्रह्माकुमारी गीता दीदी आदि ने किया। भवानीमंडी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दी।