इटकी: सदर एसडीओ ने नगड़ा टोली क्षेत्र के मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची का किया वितरण
Itki, Ranchi | May 8, 2024 रांची संसदीय क्षेत्र के सभी संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा मतदाता पर्ची वितरण कार्य का पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में रांची के सदर एसडीओ सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने नगड़ा टोली क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-278 के मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची का वितरण कर इस कार्य का शुभारंभ किया।