इटकी: इटकी का सात दिनी ऐतिहासिक मंडा पूजा महोत्सव शुरू
Itki, Ranchi | May 6, 2024 इटकि प्रखंड का ऐतिहासिक सात दिनी मंडा पूजा अनुष्ठान शुरू हो गया है। पंडित पंचम दास के नेतृत्व में प्रतिदिन सुबह-शाम शिव उपासक पट भोक्ता छोटू लोहरा सहित अन्य भक्त बनियाटोली स्थित तालाब में स्नान ध्यान कर शिव मंदिर पहुंचे, जहां पंडित पंचम दास ने आदिशक्ति माता पार्वती और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कराई।