इटकी: महतोटोली स्थित नारो पुल के पास ट्रेन से कटकर बेड़ो पूर्वी की जिला परिषद सदस्य की मौत
Itki, Ranchi | May 4, 2024 नगड़ी में महतोटोली स्थित नारो पुल के पास ट्रेन से कटकर बेड़ो पूर्वी की जिला परिषद सदस्य 54 वर्षीय पार्वती कुमारी की मौत हो गई। घटना शनिवार की दोपहर दो बजे की है। बताया जाता है कि वह रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन लोहरदगा से रांची लौट रही थी। ट्रेन की चपेट में आने से उनका सिर धड़ से कटकर अलग हो गया था। पुलिस मामले की जांच में छूट गई है।