इटकी: कांग्रेस भवन से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस को भेजा जवाब, कहा- चार जून तक बिजी हूँ
Itki, Ranchi | May 4, 2024 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा को अपना जवाब भेज दिया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की आइएफएसओ शाखा के इंस्पेक्टर नरेश मल्लिक को भेजे जवाब में गृह मंत्री के खिलाफ ट्वीट को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। लिखा है कि लोकसभा चुनाव चल रहा है। चुनाव परिणाम आने तक दिल्ली आ पाना संभव नहीं लग रहा है। चार जून तक व्यस्त हूं।