इटकी: इटकी में 1100 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू
Itki, Ranchi | May 7, 2024 इटकि प्रखंड में पांच दिनी श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह भागवत कथा मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई है। बनियाटोली स्थित रुद्र महाकाल मंदिर प्रागंण से 1100 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। आचार्य जीतेन्द्र तिवारी और उनके सहयोगी पंडितों ने तालाब के घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर मां गंगा का आह्वान किया।