गोरखपुर: गोरखपुर में अवैध .32 बोर पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, कैंट पुलिस और एम्स पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस और एम्स पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवक को अवैध .32 बोर पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक यादव पुत्र राकेश यादव, निवासी जानीपुर थाना गोला के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल