पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सब्जी विक्रेता को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अपराधियों ने एक सब्जी विक्रेता को गोली मार दी। गोली उसके कमर में लगी है। आनन-फानन में उसे पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज जारी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान गुड्डू यादव के तौर पर हुई है। गुड्डू यादव मुसल्लहपुर हाट में सब्जी बेचने का काम करता है।