हुज़ूर: भोपाल के गौतम नगर रेल ट्रैक किनारे 1 किलोमीटर लंबे जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड बुझाने में जुटी
Huzur, Bhopal | May 5, 2024 भोपाल के गौतम नगर में रेल ट्रैक किनारे करीब 1Km लंबे जंगल में आग लग गई। इससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने में जुटी है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन रहवासियों का कहना है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी-सिगरेट फेंक दी,क्योंकि यह इलाका सुनसान रहता है और नशा करने वाले लोग यहां बैठे रहते हैं।