हुज़ूर: भोपाल कोर्ट ने एमपी बोर्ड के फर्जी पेपर बेचने वाले तीन आरोपियों को सुनाई सजा, 2-2 हजार रु.का लगाया जुर्माना
Huzur, Bhopal | May 4, 2024 एमपी बोर्ड एक्जाम 10वीं और 12वीं के पेपर बेचने केनाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को भोपाल कोर्ट ने 2-2 साल कीसजा सुनाई है। साथ ही 2-2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इनमें खंडवा का कमलेश गुर्जर,रायसेन का कौशिक दुबे और रीवा का बृजेश शामिल है।ये तीनों माध्यमिक शिक्षा मंडल का लोगों लगाकर टेलीग्राम ग्रुप पर पेपर बेचते थे।