हुज़ूर: भोपाल के कोहेफिजा स्थित होटल रिलायबल हाउस में लगी आग,तीन दमकलों ने पाया काबू
Huzur, Bhopal | May 5, 2024 भोपाल के कोहेफिजा स्थित होटल रिलायबल हाउस में आज सुबह आग लग गई। इससे पूरा ग्राउंड फ्लोर जलकर राख हो गया। यही पर रेस्टोरेंट भी है। 3 दमकलों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आग की वजह से पूरा फर्नीचर, एसी समेत अन्य सामान जल गया था। धुएं की वजह से आग बुझाने में खासी दिक्कतें भी हुई।