हुज़ूर: भोपाल में आज शाम 6 बजे थमेगा चुनावी शोर, बाहरी लोगों को छोड़ना होगा शहर
Huzur, Bhopal | May 5, 2024 भोपाल लोकसभा सीट पर 7 मई मंगलवार को वोटिंग होगी।इससे 48 घंटे पहले यानी, आज शाम 6 बजे चुनाव का शोर भी थम जाएगा। इसके बाद मैदान में उतरे उम्मीदवार डोर-टू-डोर प्रचार ही कर पाएंगे। चुनावी सभा, रैली नहीं हो सकेंगी। इधर, बाहरी लोगों को जिला छोड़ना पड़ेगा। पुलिस होटल-रेस्टोरेंट की चेकिंग करेगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह ने धारा 144 के तहत आदेश भी जारी किए हैं।