टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने चिकित्सा शिविर का किया निरीक्षण, बच्चों को पिलाई स्वर्णप्राशन दवा राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग की ओर से टोडारायसिंह में आयोजित नि:शुल्क अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का मंगलवार देर शाम जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने निरीक्षण किया और बच्चों को स्वर्ण प्राशन की दवा पिलाई।