अनूपपुर: जल गंगा अभियान: खेत, तालाब निर्माण व जल स्रोतों की सफाई पर ज़ोर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण को लेकर व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में श्रमदान के जरिए जल स्रोतों की साफ-सफाई के साथ खेत तालाब निर्माण और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं।