बटियागढ़: बटियागढ़ पुलिस का सेफ क्लिक अभियान,एक्सीलेंस स्कूल में छात्राओं से किया संवाद
मप्र पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सेफ क्लिक अभियान के तहत बटियागढ़ थाना पुलिस ने बटियागढ़ के एक्सीलेंस स्कूल में छात्राओं से संवाद किया सोमवार सुबह 11 बजे से थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने पुलिस स्टाफ के साथ स्कूल में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को साइबर क्राइम धोखाधड़ी ऑनलाइन ठगी सोशल मीडिया के दुरुपयोग साइबर क्राइम से बचने के उपाय आदि के विषय में बताया