चाचौड़ा: चोपना कला गांव में नरवाई जलाने पर 8 किसानों पर हुई कार्यवाही, राजस्व और कृषि विभाग ने लगाया जुर्माना
Chachaura, Guna | Apr 21, 2026 चाचौड़ा तहसील के चोपना कला गांव में खेतों में नरवाई जलाने की शिकायत पर राजस्व और कृषि विभाग ने कार्यवाही की। 21 अप्रैल को जिला कृषि अधिकारी ने बताया, बीते रोज 20 अप्रैल को सूचना पर चोपना कला गांव में 8 किसानों पर कार्रवाई हुई। संयुक्त टीम ने प्रकरण तैयार कर ढाई ढाई हजार रुपए का सभी पर जुर्माना किया। किसानों से नवाई ना जलाने वैकल्पिक उपाय करने अपील की।