नौगावां सादात: तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं
शनिवार को करीब 11:00 बजे नौगांवा तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस संपूर्ण समाधान दिवस में अमरोहा के अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया, नौगांवा की एसडीएम सुनीता सिंह, नौगांवा के सीओ व तहसीलदार लकी सिंह मौजूद रही 13 लोग अपनी-अपनी शिकायत लेकर वहां पहुंचे, एसडीम सुनीता सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी की समस्याएं सुनी।