नौगावां सादात: मोहर्रम के मद्देनजर अधिकारियों ने नौगांवा शहर का किया निरीक्षण, बिजली की लाइन ऊपर करने के लिए दिए आदेश
आपको बता दे की नौगांवा तहसील क्षेत्र में बड़ी ही धूमधाम के साथ मुहर्रम मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी मुस्लिम भाई अपनी तैयारी कर रहे हैं। मोहर्रम का जुलूस नौगांवा तहसील क्षेत्र के जिन जिन स्थानों से गुजरेगा उन उन स्थानों का अधिकारियों ने अब निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। रविवार को करीब 3:00 बजे नौगांवा की एसडीएम ने शहर में घूम कर निरीक्षण किया है।