कुटुंबा: अंबा में 21 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार और बाइक भी की गई ज़ब्त
अंबा पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 21 बोतल अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर निवासी सुलभ कुमार और टंडवा थाना क्षेत्र के बज्रवान निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।