शाहबाद: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता लापता, अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली के एक गांव से विवाहिता के लापता होने के मामले में पीड़ित पति की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू की है। पीड़ित पति के अनुसार उसका जल्द ही विवाह हुआ है। 5 मई की शाम 4 बजे उसकी पत्नी बिना बताये घर से कहीं चली गई। बाद में अज्ञात नंबर से मोबाइल पर उसे बताया कि वह घर छोड़कर चली आई है।