बहराइच: कनहरा सुमेरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के रूपइडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम कनहरा सुमेरपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीआरवी द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां फारेन्सिक टीम और क्षेत्राधिकारी नानपारा भी मौजूद थे।मृतक की पहचान रोहित के रूप मे हुई है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई हैं।