नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में दो दिन पहले बनी सड़क उखड़नी शुरू, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री लगाने का लगाया आरोप
नौगावां सादात थाना क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अलीपुर कला-चमरौवा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कराया गया सड़क निर्माण कार्य महज दो दिन पहले ही पूरा हुआ था, लेकिन सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।