मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चिल्लूपार समेत पूरे गोरखपुर के नौजवान बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों में चयनित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में युवाओं से मुलाकात होती है और वे अपने गांव व परिवार का परिचय देते हैं, तो उन्हें बेहद खुशी होती है। सीएम ने कहा कि युवाओं की मेहनत और सफलता पर उन्हें गर्व है और ऐसे चयन पूरे क्षेत्र के लिए खुशी की बात हैं।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #CMYogi #YogiAdityanat #BJP