सिमडेगा: पिछड़ी जाति नगर निकाय संघर्ष समिति सिमडेगा ने नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों का किया स्वागत
पिछड़ी जाति नगर निकाय संघर्ष समिति सिमडेगा द्वारा कुंज नगर में मंगलवार को 1:00 कार्यक्रम आयोजित कर नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया ।इस दौरान समिति द्वारा कहा गया कि शहर में रहने वाले पिछड़ी जाति के लोगों के हक अधिकार के लिए हमेशा नगर परिषद कार्य करें ।इस पर अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सभी वर्ग के लोगों का विकास किया जाएगा।