कुमारखंड: टिकुलिया वार्ड नंबर 13 में मामूली विवाद में मारपीट, दो लोग घायल
कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया वार्ड नंबर 13 में शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे मामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। बताया गया कि टिकुलिया वार्ड 13 में अशोक शर्मा की बेटी की शादी में बारात आया था।