पलवल: न्यू सोहना रोड पर फुटपाथ पर पत्नी का इंतजार कर रहे अध्यापक पर शराबी ने चढ़ाई कार, बाल-बाल बची जान
Palwal, Palwal | Mar 6, 2025 पलवल न्यू सोहना रोड पर फुटपाथ के पास खड़े होकर पत्नी का इंतजार कर रहे अध्यापक के ऊपर शराबी ने कार चढ़ा दी। अध्यापक रविंद्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ड्यूटी कर लौट रहे थे । उनकी जान बाल-बाल बची है। पीड़ित को जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।