मधेपुरा: कलेक्ट्रेट परिसर में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैंप का शुभारंभ
मधेपुरा कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार से तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैंप का शुभारंभहो गया। 24 से 26 मई तक चलने वाले इस विशेष शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की अधिकारी स्वधा रिजवी (आईएफएस), जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।