तिल्दा: सटोरिया बाबू खेमानी की गिरफ्तारी के बाद तिल्दा नेवरा के कई सटोरिए हुए भूमिगत
Tilda, Raipur | Apr 22, 2026 सटोरिया किंग बाबू खेमानी के गिरफ्तार होने के बाद तिल्दा नेवरा के कई छोटे बड़े सटोरिए भूमिगत हो गए हैं बता दे वर्तमान में तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र ऑनलाइन सट्टा का हब बन गया है सट्टा के कई छोटे बड़े खाई वाल यहां हैं सूत्रों के अनुसार कई सटोरिए अपनी राजनीतिक पहुंच का फायदा उठाकर इस कारोबार में लिप्त है तो कई पर पावरफुल होने के चलते पुलिस हाथ नहीं डालती