शिवपुर में चारपहिया वाहन ने ठेला संचालक को मारी टक्कर, घायल
शिवपुर में चारपहिया वाहन ने ठेला संचालक को मारी टक्कर, घायल वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के संत जोसेफ स्कूल भरलाई के पास एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने ठेला संचालक सूरज गुप्ता को टक्कर मार दी। हादसे में सूरज गुप्ता घायल हो गए और ठेले पर लदा नानखटाई सड़क पर बिखर गया। स्थानीय लोगों ने वाहन की नंबर प्लेट की फोटो लेकर पुलिस को जानकारी दी।