महोबा: महोबा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 57,586 वादों का निस्तारण, 2.41 करोड़ की वसूली, जनपद न्यायाधीश ने किया शुभारंभ
Mahoba, Mahoba | May 10, 2026 महोबा में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायालय के बैठक कक्ष में जनपद न्यायाधीश राम नगीना ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजित लोक अदालत में कुल 57,586 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें सिविल के 10, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 9, बैंक ऋण व अन्य फाइनेंस कंपनी से संबंधित 458, लघु आपराधिक मामलों के 891 और विद्युत अधिनियम के 52 मामले शामिल हैं।