चौपारण: पदमा-बरही मार्ग पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर स्पिरिट जब्त, दो गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 80 लीटर स्पिरिट जब्त, दो गिरफ्तार! चौपारण:उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए देर रात करीब 11 बजे पदमा–बरही मार्ग पर एक स्विफ्ट कार से 80 लीटर स्पिरिट जब्त किया। मौके से वाहन चालक रवि साव व सहचालक आशीष केशरी को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।