पटना ग्रामीण: अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में जीपीओ गोलंबर के पास भाकपा माले का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री सम्राट का पुतला दहन
TRE-4 के अभ्यर्थियों पर प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज के विरोध में रविवार शाम करीब 4:30 भाकपा माले के द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला भी दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि बिहार सरकार के एक हाथ में बुलडोजर है तो एक हाथ में लाठी है।