हनुमानगढ़: टाउन पुलिस थाने में मारपीट की शिकायत लेकर आया मूक बधिर युवक, थानाधिकारी ने इशारों में सुनी फरियाद
टाउन पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है,एक मूक-बधिर युवक झगड़े की शिकायत लेकर टाउन थाने पहुचा और इशारों से पुलिस को समझाने का प्रयास किया लेकिन वहा माजूद पुलिसकर्मी को इतना ही समझ आया कि उसके साथ मारपीट हुईं है,पुलिसकर्मी रोते हुए युवक को पहले चुप करवाते है और उसको बिठाकर पानी और फिर चाय पिलाते है,तभी थानाधिकारी थाने मै पहुंचते है। उनकी फरियाद सुनते है।