हनुमानगढ़: नगर परिषद के चिकित्सालय में भारी मात्रा में मिली अवधिपार दवाइयां, मरीजों व परिजनों ने किया हंगामा
अवधिपार दवाइयां वितरण करने का आरोप लगाते हुए कुछ मरीजों व उनके परिजनों ने गुरुवार को टाउन स्थित नगर परिषद चिकित्सालय में हंगामा कर दिया। इस बात का पता चलने पर पूर्व पार्षद प्रदीप ऐरी व भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो भारी तादाद में लाखों रुपए की एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिली।