हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने टटलूबाजी गैंग के एक सदस्य को किया गिरफ्तार, आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक ने ₹10 हजार का इनाम घोषित किया था
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने टटलूबाजी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था। इस संबंध में अजमेर के एक स्क्रैप के व्यापारी ने टाउन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले में पुलिस पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।