वनांचल में साकार हुआ पक्के आशियाने का सपना! ✨
बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुमुड़कट्टा के पारंपरिक कुम्हार श्री मंशाराम और उनकी पत्नी श्रीमती रामकली के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वरदान साबित हुई है। कच्चे घर में सीलन और बारिश के पानी से खराब होने वाले उनके मिट्टी के बर्तन और मूर्तियां अब सुरक्षित पक्के मकान में बिना किसी मौसमी रुकावट के तैयार हो रहे हैं। 🏺🏠
इस परिवार को शासन की अन्य योजनाओं का भी मिल रहा है सीधा लाभ:
🔹 प्रधानमंत्री आवास योजना: मिली सुरक्षित छत और कुम्हारी के कार्य के लिए बेहतर जगह।
🔹 महतारी वंदन योजना: श्रीमती रामकली को मिल रहा प्रतिमाह आर्थिक संबल।
🔹 पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना: प्रतिवर्ष ₹10,000 की आर्थिक सहायता।
जनकल्याणकारी योजनाओं के इस त्रिवेणी संगम से मंशाराम का परिवार अब स्वाभिमान और आर्थिक स्थिरता के साथ अपनी जिंदगी संवार रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल तक पहुँच रहा विकास का उजाला! 🙏
#PMAwasYojana #Chhattisgarh #Balod #MahtariVandanYojana #VishnuDeoSai #GoodGovernance
37 views | Balod, Chhattisgarh | Sep 1, 2026