भूपालसागर: भूपालसागर में नशे पर बड़ा प्रहार, कार से भारी मात्रा में अफीम डोडा चूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र में एक आरोपी गिरफ्तार
हरीश चंद्र पालीवाल ने शनिवार दोपहर 3 बजे बताया कि भूपालसागर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार से 261 किलो से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा और अफीम जब्त की गई। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फ