● यात्री सुरक्षा की दिशा में सराहनीय पहल: बस में लगा अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट
● एसीपी यातायात सुश्री सुप्रिया चौधरी ने ब्रीथ एनालाइजर की आकस्मिक चेकिंग के दौरान बस में लगे अल्कोहल टेस्ट सिस्टम का किया निरीक्षण।
● चालक के अल्कोहल टेस्ट के बाद ही स्टार्ट होती है बस, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
● यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर की पहल पर अन्य बस संचालकों से भी इस तरह का सिस्टम लगवाने की अपील।
इंदौर, दिनांक 18 अक्टूबर 2026।
यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसीपी यातायात सुश्री सुप्रिया चौधरी द्वारा ब्रीथ एनालाइजर से आकस्मिक चेकिंग के दौरान एक बस को रोककर जांच की गई। इस दौरान बस में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पहले से ही अल्कोहल टेस्ट इं�
Indore, Indore | Oct 18, 2026