छतरपुर: ₹10 लाख की फिरौती के लिए कंपनी कर्मचारी का अपहरण, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में MKC कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी राम खिलाड़ी शर्मा का बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया और परिजनों से ₹10 लाख की फिरौती मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर कर्मचारी को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में एक संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार किया गया है, घटना का सीसीटीवी वीडियो भी गुरुवार की दोपहर 2 बजे सामने आया है।