17 जून तक झारखंड में मानसून प्रवेश के संकेत:11 जून को 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आज 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 11 जून को हजारीबाग सहित छह जिलों धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, वज्रपात और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं आज राज्य के 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।