गाज़ियाबाद: नंदग्राम पुलिस टीम ने 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत 895 लीटर अवैध शराब व नकली 781 क्रिकेट बैट का किया निस्तारण
गाजियाबाद पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत रविवार को थाना नंदग्राम पुलिस टीम की ओर से एक बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान 96 अभियोगों में पुलिस को बरामद हुई कुल 895 लीटर अवैध शराब का निस्तारण किया गया। इतना ही नहीं, 1 अभियोग में बडी कंपनियों के स्टीकर लगे नकली 781 लकड़ी के क्रिकेट बैट का भी निस्तारण किया गया।