गाज़ियाबाद: मोहन नगर मेट्रो स्टेशन के सामने 'Police' लिखी होंडा सिटी कार और बोलेरो में हुई भिड़ंत, कार सवार ने हॉकी से की तोड़फोड़
मोहन नगर मेट्रो स्टेशन के सामने रविवार रात तकरीबन 9 बजे बोलेरो और 'Police' लिखी होंडा सिटी कार में भिड़ंत हो गई। इस घटना के दौरान आक्रोशित होंडा सिटी कार चालक ने गुंडई दिखाते हुए हॉकी से बीच सड़क पर बोलेरो गाड़ी के अगले हिस्से पर जमकर वार करते हुए तोड़फोड़ की। घटना के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया। वहीं इस दौरान कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं था।