गाज़ियाबाद: युगकवि के प्रशंसकों ने निकाली ’मनहर’ ई-मैगजीन, गाजियाबाद से ऑनलाइन मीटिंग में जुड़कर डॉ. कुमार विश्वास ने दी बधाई
युगकवि डॉ. कुमार विश्वास के प्रशंसकों के परिवार ‘विश्वासम्’ द्वारा मासिक डिजिटल पत्रिका ‘मनहर’ के प्रथम अंक का लोकार्पण रविवार को किया गया। ऑनलाइन लोकार्पण समारोह में डॉ. कुमार विश्वास ने गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित अपने आवास से ऑनलाइन मीटिंग में अचानक शामिल होकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया।